Bandhan Life Secure : 'सिक्योर एन ग्रो' में मिलेगी गारंटीड रिटर्न और बाजार से कमाई की डबल शक्ति

बंधन लाइफ ने लॉन्च किया 'सिक्योर एन ग्रो' प्लान, जिसमें मिलेगी गारंटीड रिटर्न के साथ शेयर बाजार से कमाई का मौका।

Jul 01, 2026 - 18:33
0 3
Bandhan Life Secure : 'सिक्योर एन ग्रो' में मिलेगी गारंटीड रिटर्न और बाजार से कमाई की डबल शक्ति

लखनऊ : Bandhan Group की जीवन बीमा कंपनी, Bandhan Life Insurance ने बंधन लाइफ सिक्योर एन ग्रो नामक एक स्मार्ट बीमा समाधान पेश किया है जो गारंटीड लाभों के माध्यम से पूँजी की गारंटी, जीवन बीमा सुरक्षा और बाजार से जुड़े विकास के अवसर एक साथ प्रदान करता है। बंधन लाइफ सिक्योर 'एन' ग्रो, कंपनी के दो मौजूदा उत्पादों की खूबियों को जोड़ता है।  

सतीश्वर बी., एमडी और सीईओ, Bandhan Life Insurance ने कहा जैसे-जैसे लोगों में पैसों को लेकर समझ बढ़ रही है, वे ऐसे विकल्प ढूंढ रहे हैं जो सुरक्षा और ग्रोथ दोनों दें। वे गारंटी वाले फायदों को तो पसंद करते ही हैं, लेकिन वे लंबे समय में संपत्ति बनाने में मार्केट-लिंक्ड अवसरों की भूमिका को भी समझते हैं। बंधन लाइफ सिक्योर एन ग्रो इसी सोच को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 

Bandhan Life Sequre 'एन' ग्रो समाधान दो अलग-अलग व्यक्तिगत उत्पादों के लाभों का एक संयोजन प्रदान करता है, जिनके नाम इस प्रकार हैं: बंधन लाइफ आईगारंटी विश्वास, एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग व्यक्तिगत जीवन बीमा बचत योजना है और बंधन लाइफ आईइन्वेस्ट II, एक यूनिट-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग व्यक्तिगत जीवन बीमा बचत योजना है। गारंटीड लाभ बंधन लाइफ आईगारंटी विश्वास के तहत उपलब्ध हैं और केवल तभी लागू होते हैं जब सभी प्रीमियमों का भुगतान किया गया हो। ये उत्पाद इस संयुक्त ऑफर के बिना, व्यक्तिगत रूप से भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Bandhan Life आईगारंटी विश्वास, जो एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग व्यक्तिगत जीवन बीमा बचत योजना है सुनिश्चित लाभ और गारंटीड मैच्योरिटी रिटर्न देती है। बंधन लाइफ आईइन्वेस्ट II, एक यूनिट-लिंक्ड बीमा योजना है और प्रोफेशनल फंड मैनेजमेंट के जरिए शेयर बाज़ार से जुड़े विकास का अवसर देती है।

सतीश्वर बी. ने आगे कहा एक ही प्लान में गारंटी वाले फायदे, जीवन बीमा और शेयर बाजार से जुड़ी कमाई को मिलाकर, यह ग्राहकों को बिना किसी समझौते के अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करता है। उन्हें सुरक्षा और ग्रोथ में से किसी एक को चुनना नहीं पड़ता। यह नए ज़माने का प्लान  दिखाता है कि हम हमेशा अपने ग्राहकों की जरूरतों को सबसे आगे रखते हैं और परिवारों के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User