Bharat Bildcon 2026 : वैश्विक खरीदारों और नीति निर्माताओं के महासंगम से चमका देश का कंस्ट्रक्शन सेक्टर
भारत का निर्माण और बिल्डिंग मैटेरियल्स क्षेत्र देश की आर्थिक वृद्धि के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक बनकर उभर रहा है। वर्तमान में निर्माण क्षेत्र भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 9 प्रतिशत योगदान देता है और 5.1 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है
नई दिल्ली : भारत के बिल्डिंग मैटेरियल्स और कंस्ट्रक्शन उद्योग की प्रमुख प्रदर्शनी भारत बिल्डकॉन 2026 – वन नेशन, वन एक्सपो के दूसरे दिन यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में उद्योग जगत की शानदार भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनी में देश-विदेश के खरीदारों, आर्किटेक्ट्स, डेवलपर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, निर्माताओं, व्यापारियों, नीति निर्माताओं, सलाहकारों और उद्योग संगठनों की बड़ी उपस्थिति दर्ज की गई।
प्रदर्शनी के दूसरे दिन व्यापक बिजनेस इंटरैक्शन, खरीदार-विक्रेता बैठकें, उत्पाद प्रदर्शन और ज्ञान-विनिमय सत्र आयोजित किए गए, जिससे भारतीय निर्माताओं को अपने बाजार का विस्तार करने और वैश्विक व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुए।
भारत बिल्डकॉन के निदेशक श्री विशाल आचार्य ने कहा, “पहले दो दिनों में मिला जबरदस्त प्रतिसाद भारत के विनिर्माण क्षेत्र में वैश्विक विश्वास को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और व्यापार प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति भारतीय कंपनियों को निर्यात बढ़ाने का सीधा अवसर प्रदान कर रही है।”
भारत बिल्डकॉन के निदेशक श्री जितेंद्र कथीरिया ने कहा, “इस तरह के बड़े आयोजन केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहते बल्कि विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, आतिथ्य, परिवहन और सेवा क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। यहां हो रही हजारों व्यापारिक बैठकें भविष्य में महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौतों का रूप ले सकती हैं।”
भारत का निर्माण और बिल्डिंग मैटेरियल्स क्षेत्र देश की आर्थिक वृद्धि के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक बनकर उभर रहा है। वर्तमान में निर्माण क्षेत्र भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 9 प्रतिशत योगदान देता है और 5.1 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है। उद्योग अनुमानों के अनुसार वर्ष 2025 में लगभग 685 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य वाला भारत का निर्माण बाजार वर्ष 2034 तक 1.24 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो सकता है। साथ ही सिरेमिक्स, टाइल्स, सैनिटरीवेयर, बाथवेयर, पेंट्स, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स, हार्डवेयर, प्लाईवुड और लैमिनेट्स जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है।
इस दिन का प्रमुख आकर्षण जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव श्री अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति रही। उन्होंने पेयजल अवसंरचना, स्वच्छता समाधान और सतत विकास के भविष्य पर उद्योग प्रतिनिधियों को संबोधित किया।भूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)