पासी समाज में बड़ा फैसला: ओम प्रकाश पासी बनाए गए पासी सेना के राष्ट्रीय सचिव

पासी सेना ने संगठन विस्तार करते हुए कौशाम्बी के वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश पासी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है

Jun 28, 2026 - 21:50
0 2
पासी समाज में बड़ा फैसला: ओम प्रकाश पासी बनाए गए पासी सेना के राष्ट्रीय सचिव

कौशाम्बी : पासी सेना (पासी एकता मिशन) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ समाजसेवी श्री ओम प्रकाश पासी को पासी सेना का राष्ट्रीय सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक राजन रावत द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि ओम प्रकाश पासी की सामाजिक सक्रियता, समाज सेवा के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि नए राष्ट्रीय सचिव शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, संगठन विस्तार और समाज हित के कार्यों को नई गति देंगे तथा पासी समाज की आवाज को और मजबूत बनाएंगे।

इस घोषणा के बाद समाज और संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में लोगों ने ओम प्रकाश पासी को नई जिम्मेदारी दी है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User