कौशाम्बी: सराय अकिल में नियमों को ताक पर रखकर भारी बालू भंडारण, ₹92 लाख के बड़े राजस्व घोटाले का जल्द होगा खुलासा

कौशाम्बी के सराय अकिल में नियमों को ताक पर रखकर हो रहा बालू भंडारण, ₹92 लाख के राजस्व घोटाले का जल्द होगा पर्दाफाश

Jun 28, 2026 - 21:06
0 3
कौशाम्बी: सराय अकिल में नियमों को ताक पर रखकर भारी बालू भंडारण, ₹92 लाख के बड़े राजस्व घोटाले का जल्द होगा खुलासा

कौशाम्बी  : थाना सराय अकिल क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर बालू भंडारण किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुरखास से लेकर कटैया तक कई स्थानों पर सड़क किनारे और आबादी के समीप बड़े-बड़े बालू के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण बालू कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे किए जा रहे बालू भंडारण से मार्ग पर बालू फैल गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में अवैध भंडारण के दौरान दो मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रात-दिन यमुना घाटों से बालू का खनन और भंडारण जारी है। ऐसे में प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

खनन एवं भंडारण से जुड़े नियमों के अनुसार बालू का भंडारण केवल प्रशासन से निर्धारित स्थल और अनुमति प्राप्त करने के बाद ही किया जा सकता है। भंडारण स्थल आबादी, स्कूल, अस्पताल और मुख्य मार्ग से सुरक्षित दूरी पर होना चाहिए। इसके अलावा भंडारित सामग्री से आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए तथा पर्यावरणीय मानकों का पालन करना भी अनिवार्य है। बिना अनुमति अथवा मानकों के विपरीत किया गया भंडारण अवैध की श्रेणी में आता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। 

(आदर्श भारतीय)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User