पूर्वोत्तर रेलवे के विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर ZRUCC सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से की विस्तृत चर्चा
गोंडा में पूर्वोत्तर रेलवे ZRUCC सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर पूर्वोत्तर रेलवे के विकास और यात्री सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की।
गोंडा : पूर्वोत्तर रेलवे में यात्री सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य एवं भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को उनके कार्यकाल विस्तार पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान ZRUCC सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार के बीच पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों के आधुनिकीकरण, नई यात्री सुविधाओं की बहाली तथा रेल विकास से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने आधुनिकीकरण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभवी नेतृत्व में देशभर के साथ-साथ पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों को और अधिक आधुनिक, विश्वस्तरीय और सुविधायुक्त बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इन प्रयासों में परामर्शदात्री समिति के सदस्यों का भी विभिन्न माध्यमों से पूरा सहयोग मिलता रहेगा।
जेडआरयूसीसी सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सतीश कुमार का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस निर्णय से पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को और अधिक गति मिलेगी, जिससे गोंडा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
(आर एल पाण्डेय)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)