विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार' से सम्मानित शीरत फातिमा ने संभाला वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) का कार्यभार
आईआरटीएस अधिकारी शीरत फातिमा ने प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) का पदभार संभाला, महाकुंभ में मिला था सम्मान
(जैनुल आब्दीन)
प्रयागराज : शीरत फातिमा ने 09 जुलाई, 2026 को उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/फ्रेट का कार्यभार ग्रहण किया। यह पद अतुल यादव के स्थानांतरण के उपरांत रिक्त हुआ था।`कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व शीरत फातिमा प्रयागराज मण्डल में मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग के पद पर कार्यरत थीं।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने परिचालन, संरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता तथा प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट परिचय दिया। शीरत फातिमा ने परास्नातक (सांख्यिकी) की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की है।
वे भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) की वर्ष 2017 बैच की अधिकारी हैं।प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उन्होंने वर्ष 2021 में पूर्व रेलवे के आसनसोल मण्डल में सहायक मण्डल परिचालन प्रबन्धक (स्टील प्लानिंग) के रूप में अपने रेलवे सेवा-जीवन का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात वर्ष 2021 में उनका स्थानांतरण उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल में सहायक मण्डल संरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ।
इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग का दायित्व संभाला तथा इस पद पर रहते हुए परिचालन, संरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। शीरत फातिमा को महाकुंभ 2025 में स्पेशल गाड़ियों की प्लानिंग एवम परिचालन में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2025 में महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)