कौशाम्बी: NHM संविदा कर्मचारी संघ की कड़ा ब्लॉक इकाई का गठन, संतोष श्रीवास्तव बने नए अध्यक्ष
कौशाम्बी के कड़ा ब्लॉक में NHM संविदा कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित। संतोष श्रीवास्तव अध्यक्ष और गुरवीर सिंह महामंत्री चुने गए। पदाधिकारियों को दी बधाई।
कौशाम्बी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ, जनपद कौशाम्बी के तत्वावधान में सोमवार, 21 सितम्बर 2026 को ब्लॉक कड़ा में संगठन की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन संपन्न हुआ। मंडल और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई ब्लॉक इकाई का चुनाव किया गया।
गठन बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, महामंत्री जितेंद्र सिंह परमार, सह मीडिया प्रभारी मणि शंकर माथुर एवं मंझनपुर ब्लॉक अध्यक्ष कु. संध्या शर्मा उपस्थित रहीं।
ब्लॉक कड़ा के समस्त संविदा कर्मचारियों की उपस्थिति व सहमति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
- अध्यक्ष: संतोष कुमार श्रीवास्तव
- उपाध्यक्ष: श्रीमती शीलम सिंह
- महामंत्री: गुरवीर सिंह
- कोषाध्यक्ष: श्रीमती कल्पना
- संगठन मंत्री: रोहित कुमार
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला नेतृत्व ने फूल-मालाएं पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों ने संगठन को धरातल पर मजबूत करने, कर्मचारियों के अधिकारों व हितों की रक्षा करने और उनकी वाजिब मांगों को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का संकल्प दोहराया। बैठक में कड़ा ब्लॉक के तमाम एनएचएम संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)