पॉक्सो, दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को मानिकपुर पुलिस ने दबोचा; भानापुर मोड़ से गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल
प्रतापगढ़ की मानिकपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और अपहरण के मामले में वांछित आरोपी अनिल कुमार को भानापुर मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
प्रतापगढ़ : मानिकपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी की गिरफ्तारी भानापुर मोड़ के पास से की गई। पुलिस के अनुसार थाना मानिकपुर में दर्ज मुकदमे में वांछित अनिल कुमार (20) पुत्र उदयराज यादव निवासी भानापुर यादवपट्टी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पीड़िता से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था। उसने बताया कि युवती के परिजनों द्वारा उसकी शादी दूसरी जगह तय किए जाने के बाद वह उसे अपने साथ कानपुर ले गया था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह युवती को वापस उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी स्वीकार की। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था और दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल रामदेव तथा महिला कांस्टेबल वंदना चौहान शामिल रहीं। कार्रवाई थाना प्रभारी पंकज कुमार राय के नेतृत्व में की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)