कुंडा में सेवा पखवाड़े के रूप में मना पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएचसी में मरीजों को बांटे फल, तहसील परिसर में रोपे पौधे

कुंडा में पीएम मोदी का जन्मदिन 'सेवा दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता सेनानी और एसडीएम ने सीएचसी में फल बांटे व तहसील में पौधे लगाए।

Sep 17, 2026 - 20:31
0 13
कुंडा में सेवा पखवाड़े के रूप में मना पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएचसी में मरीजों को बांटे फल, तहसील परिसर में रोपे पौधे

कुंडा-प्रतापगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे कुंडा क्षेत्र में 'सेवा दिवस' के रूप में अत्यंत उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन ने सामाजिक व पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पीएम मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से हुई, जहां अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को ताजे फल वितरित किए गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रत्याशी व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिव प्रकाश मिश्र 'सेनानी' और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुंडा अजय यादव ने संयुक्त रूप से मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। फल पाकर मरीजों और उनके परिजनों के चेहरे खिल उठे।

इसके पश्चात तहसील परिसर में एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने फलदार व छायादार पौधे रोपे। नेताओं ने उपस्थित लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।

इस सेवा कार्य के दौरान बीपीसीएम आशीष दुबे, पूर्व जिला महामंत्री सतीश चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सिंह फौजी, भाजपा नेत्री सुमन साहू, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद शुक्ला, महामंत्री प्रवीण तिवारी, पूर्व महामंत्री बृजेश शुक्ल, कमलाकांत मिश्र, शैलेश मिश्र, आचार्य अरुण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम, मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार तिवारी चुन्ना, ज्ञान प्रकाश शुक्ल गोलू और उमा लाल तिवारी सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User