सेवा संकल्प अभियान: 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे फूलपुर विधायक दीपक पटेल, मंडल अध्यक्षों को सौंपे दीप
सेवा संकल्प अभियान: फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम हेतु मंडल अध्यक्षों को बांटे दीप। घर-घर दीपोत्सव मनाकर जन-सहभागिता का रिकॉर्ड बनाने की अपील।
प्रयागराज : 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित होने जा रहे भव्य एवं ऐतिहासिक 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम को लेकर फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता दिलाने और जन-जन तक पहुंचने के उद्देश्य से फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने एक विशेष बैठक आयोजित की। अपने आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने फूलपुर विधानसभा के सभी पांचों मंडलों—झूंसी, सहसों, फूलपुर, बहादुरपुर एवं दुर्वासा धाम—के मंडल अध्यक्षों को प्रतीकात्मक रूप से दीप वितरित किए और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक दीपक पटेल ने कहा कि 'आशीर्वाद का दिया' केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने और सेवा भाव को सशक्त करने का एक पावन संकल्प है। उन्होंने मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के माध्यम से निर्देश दिया कि इस दीपोत्सव में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ-साथ आम जनमानस की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मौजूद सभी मंडल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि वे घर-घर जाकर दीप प्रज्वलित करवाएंगे। उन्होंने इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र में जन-सहभागिता का एक नया और ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करने का मजबूत संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)