कुंडा: 6 साल से फरार चल रहा हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, कुंडा पुलिस ने भेजा जेल

प्रतापगढ़ की कुंडा पुलिस ने 6 साल पुराने हत्या के प्रयास (धारा 307) मामले में वांछित चल रहे आरोपी योगेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Aug 05, 2026 - 20:45
0 2
कुंडा: 6 साल से फरार चल रहा हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, कुंडा पुलिस ने भेजा जेल

कुंडा-प्रतापगढ़। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान लगभग 6 वर्ष पुराने मुकदमे में धारा 307, 323, 504 व 506 भादवि से संबंधित कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सहाबपुर निवासी योगेश कुमार यादव पुत्र रामसूरत यादव को मुखबिर की सूचना पर उसके घर के करीब से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद बुधवार को गिरफ्तार अभियुक्त को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User