कानपुर गेंजेस के 50वें अधिष्ठापन समारोह में उकेरी गई आधी सदी की सेवा यात्रा, नई कैबिनेट ने संभाली कमान

लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस का 50वां अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से संपन्न। नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, विशेष क्लब पिन का हुआ विमोचन। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Sep 20, 2026 - 19:14
0 5
कानपुर गेंजेस के 50वें अधिष्ठापन समारोह में उकेरी गई आधी सदी की सेवा यात्रा, नई कैबिनेट ने संभाली कमान

कानपुर : सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस का 50वाँ अधिष्ठापन एवं स्वर्ण जयंती समारोह शहर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आधी सदी की सेवा यात्रा के इस ऐतिहासिक अवसर पर क्लब के नए पदाधिकारियों का भव्य अधिष्ठापन संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डिस्ट्रिक्ट 321 B2 के मंडल अध्यक्ष MJF लायन डॉ. शरद अग्निहोत्री और विशिष्ट अतिथि उपमंडल अध्यक्ष द्वितीय लायन सुधीर गुप्ता का माला, अंगवस्त्र एवं सप्रेम भेंट प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रहा। अधिष्ठापन अधिकारी एवं उपमंडल अध्यक्ष प्रथम MJF लायन विश्व रतन त्रिपाठी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता को गोंग एवं ग्वेल सौंपकर क्लब की कमान सौंपी। इसके साथ ही सचिव लायन मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन विवेक गुप्ता एवं उनकी पूरी नई कैबिनेट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समारोह के दौरान संगठन के विस्तार पर बल देते हुए दीक्षा अधिकारी एवं PDG लायन CA ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने 3 नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता की दीक्षा दी। कार्यक्रम का कुशल एवं सुव्यवस्थित निर्देशन अधिष्ठापन चेयरपर्सन PDG लायन गोपाल तुलसियान ने किया, जबकि मंच संचालन की कमान PDG लायन चित्रा दयाल ने अपनी आकर्षक शैली से संभाली।

इस स्वर्ण जयंती वर्ष के ऐतिहासिक पड़ाव को यादगार बनाते हुए मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन शरद अग्निहोत्री और उपस्थित सभी पूर्व मंडल अध्यक्षों ने क्लब की विशेष 'नई क्लब पिन' का विमोचन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष में क्लब समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा और जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर तत्पर रहेगा। समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक और क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User