कानपुर: पीएम मोदी के जन्मदिन पर कोपोस्टेट शिक्षा सदन में 458 बच्चों को बांटी गई मुफ्त शिक्षा सामग्री
कानपुर के उद्योग नगर स्थित कोपेस्टेट शिक्षा सदन में सेवा पखवाड़ा के तहत 458 विद्यार्थियों को सांसद रमेश अवस्थी और अजय कपूर द्वारा बैग, किताबें व पोशाकें वितरित की गईं।
कानपुर : कानपुर के उद्योग नगर स्थित कोपेस्टेट शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद श्री रमेश अवस्थी और विद्यालय समिति के अध्यक्ष व पूर्व सभापति (लोक लेखा समिति) श्री अजय कपूर के कर-कमलों द्वारा 458 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, कापियाँ, स्कूल बैग, जूते-मोजे और यूनिफॉर्म वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' से हुई। इसके बाद कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। श्री विजय कपूर ने बताया कि वर्ष 2003 से संचालित इस विद्यालय में श्रमिकों और गरीब परिवारों के बच्चों को स्थापना काल से ही निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ सभी आवश्यक सामग्री दी जा रही है। अब तक 25 हजार से अधिक बच्चे यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। संस्था का लक्ष्य है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई न छूटे।
मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने उद्योग नगर के उद्यमियों और संस्था की सराहना करते हुए कहा कि गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए ऐसा प्रयास अनुकरणीय है। वहीं, श्री अजय कपूर ने विद्यार्थियों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने और कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई कर समाज व देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)