कुंडा में स्वर्गीय राम सुन्दर यादव की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि: 'शोषितों व सर्वहारा वर्ग के सच्चे योद्धा थे राम सुन्दर'—डॉ. विजय यादव

प्रतापगढ़ के रामचंद्रपुर पूरे झाऊ में समाजवादी चिंतक स्व. राम सुन्दर यादव की शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। वक्ताओं ने उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोषितों के प्रति उनके संघर्षों को याद किया।

Oct 05, 2026 - 15:43
0 1
कुंडा में स्वर्गीय राम सुन्दर यादव की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि: 'शोषितों व सर्वहारा वर्ग के सच्चे योद्धा थे राम सुन्दर'—डॉ. विजय यादव

कुंडा (प्रतापगढ़): प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र अंतर्गत पैतृक गांव रामचंद्रपुर पूरे झाऊ में समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, प्रखर चिंतक एवं विचारक स्वर्गीय राम सुन्दर यादव की पुण्यतिथि पर एक भावपूर्ण शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में जुटे समाजवादियों, जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने स्व. यादव के समाधि स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. विजय यादव ने स्व. राम सुन्दर यादव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समाजवाद के सच्चे झंडाबरदार थे। उन्होंने जीवन के अंतिम क्षण तक समाज के शोषित, पीड़ित, दलित और सर्वहारा वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया। डॉ. विजय ने कहा कि सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों ने पटना चौराहे पर गोली मारकर उनकी नृशंस हत्या कर दी थी, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी अमर हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आयोजक महेंद्र प्रताप यादव ने स्वर्गीय राम सुंदर यादव के कृतित्व को नमन करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राम सुंदर यादव के विचारों और नीतियों को अपने जीवन में आत्मसात करें, ताकि समाज में समरसता और न्याय की स्थापना हो सके।

इस मौके पर प्रमुख रूप से राजाराम यादव, शिव प्रताप यादव, बैजनाथ पाल, हरिलाल सरोज, लाल बहादुर यादव, खेलाड़ी सरोज, राममूर्ति यादव, सोमनाथ यादव और हीरालाल सरोज समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में उनके बताए पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User