कुंडा: दुलुवामई गांव में खेत में घायल मिला राजकीय पक्षी सारस, इलाज के दौरान तोड़ा दम
मानिकपुर के दुलुवामई गांव में घायल सारस मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान सारस की मौत हो गई।
कुंडा, प्रतापगढ़ । मानिकपुर थाना क्षेत्र के दुलुवामई गांव में शनिवार दोपहर खेत में घायल अवस्था में राजकीय पक्षी सारस मिलने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। दोपहर करीब दो बजे खेतों की ओर गए लोगों की नजर घायल सारस पर पड़ी। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान रमेश सरोज अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और सारस को उठाकर प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचाया।
ग्रामीणों ने तत्काल मानिकपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके साथ ही डायल 112 पर जानकारी देने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सारस के उपचार का प्रयास शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
राजकीय पक्षी की मौत की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। करीब सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में लोगों ने घटना पर दुख जताया। ग्रामीणों और समाजसेवियों ने सारस को बचाने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए उसकी मौत पर शोक व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना था कि घायल पक्षी को समय रहते सुरक्षित स्थान पर लाकर उपचार दिलाने की कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना से गांव में मायूसी का माहौल रहा। वन विभाग की टीम ने मृत सारस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मानिकपुर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)