आरएसबी इंटर कॉलेज के संस्थापक शिवशंकर शुक्ल की पहली पुण्यतिथि, एमएलसी प्रत्याशी स्मिता मिश्रा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
आरएसबी इंटर कॉलेज के संस्थापक शिवशंकर शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि पर छजईपुर में श्रद्धांजलि सभा हुई। स्मिता मिश्रा व संयुक्त सचिव शशिकांत शुक्ल ने उनके योगदान को नमन किया।
कुंडा (प्रतापगढ़): शिक्षा के क्षेत्र में आरएसबी इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय शिवशंकर शुक्ल का योगदान अतुलनीय और अविस्मरणीय है। उन्होंने ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाकर समाज को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। यह विचार स्नातक एमएलसी प्रत्याशी स्मिता मिश्रा ने मलावा छजईपुर गांव में आयोजित शिवशंकर शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए व्यक्त किए।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्मिता मिश्रा ने कहा कि संस्थापक शिवशंकर शुक्ल अत्यंत सहज, सरल एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तित्व थे। क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव रखकर उन्होंने जो जनसेवा की है, उसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव शशिकांत शुक्ल ने दिवंगत संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शिवशंकर जी के जीवन प्रसंगों और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके बताए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
समारोह के अंत में संयोजक हरिओम शुक्ल ने दूर-दराज से पहुंचे सभी अतिथियों व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन आदित्य प्रसाद शुक्ल द्वारा तथा सफल संचालन रामकिशोर शुक्ल द्वारा किया गया।
इस स्मृति सभा में महानारायण मिश्र, श्याम सुंदर त्रिपाठी, जयप्रकाश शुक्ल, कृष्णकांत शुक्ल, सूरज शुक्ल, अवधेश नारायण शुक्ल, करूण पांडेय, विजय पांडेय, प्राचार्य रमाकांत अनिल, राममूर्ति यादव, नरेंद्र रंजन सिंह, बच्चा शुक्ल तथा बब्बू सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन और ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)