कुंडा में भीषण सड़क हादसे में घायल युवक के लिए 'देवदूत' बने राजा भइया के प्रतिनिधि, खुद गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
कुंडा में सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को आगे आए राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, अस्पताल पहुंचाया।
कुण्डा-प्रतापगढ़। कुण्डा-हौदेश्वरनाथ धाम मार्ग पर दुअर नदी के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में बागरा थाना क्षेत्र के फूलपुर देवर पट्टी निवासी करन सरोज पुत्र बंशीलाल सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय वहां से गुजर रहे राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव की नजर घायल युवक पर पड़ी।
उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और बिना समय गंवाए घायल युवक को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा पहुंचवाकर इलाज की व्यवस्था करवाई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। हरि ओम शंकर श्रीवास्तव के मानवीय व्यवहार के लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)