शादी का झांसा देकर महिला शिक्षक से दुष्कर्म: फरार मास्टर साहब पर 10 हजार का इनाम, गांव में ढोल-नगाड़े से मुनादी
प्रतापगढ़ में दुष्कर्म आरोपी शिक्षक अमित पटेल पर 10 हजार का इनाम घोषित, मानिकपुर पुलिस ने गांव में कराई मुनादी
प्रतापगढ़ (कुंडा)। जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी शिक्षक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी मास्टर साहब के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने फरार आरोपी शिक्षक अमित पटेल (पुत्र श्यामलाल पटेल) पर 10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।
मामला मानिकपुर थाने का है, जहाँ पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमित पटेल, निवासी पश्चिम का पुरवा (डडौली), के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा संख्या 143/2026 दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा करके लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया और बाद में अपने वादे से मुकर गया। शिकायत की जांच के बाद 22 जून 2026 को मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।
पुलिस ने गांव में कराई मुनादी, आत्मसमर्पण की अपील
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मानिकपुर थाना पुलिस की टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार और अमित कुमार की टीम ने आरोपी के पैतृक गांव डडौली पहुंचकर लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराई। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द कोर्ट या थाने में आत्मसमर्पण करने की सख्त हिदायत दी है।
इसके अलावा, पुलिस ने गांव के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आरोपी के खिलाफ इनामी नोटिस भी चस्पा किया है।
एसपी प्रतापगढ़ का बयान: "आरोपी की गिरफ्तारी में आम जनता का सहयोग लेने के लिए 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। सही जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और उसे नियमानुसार इनाम दिया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)