कुंडा: पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी स्व. ज्ञान प्रकाश यादव, लोगों ने चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़ के कुंडा अंतर्गत धनगढ़ गांव में समाजसेवी स्व. ज्ञान प्रकाश यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें गरीबों का हमदर्द और समर्पित समाजसेवी बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
कुंडा-प्रतापगढ़ : स्व.ज्ञान प्रकाश यादव की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव धनगढ़ में मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ज्ञान प्रकाश गरीबों के हमदर्द व सच्चे समाज सेवी थे।
उन्होंने लगभग 35 वर्षों में जीवन के अंतिम क्षण तक धनगढ़ गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का सफल संचालन करते हुए जन-जन के लोकप्रिय हो गए थे। यह कारण है कि उनके निधन के बाद भी उन्हें सम्मान पूर्वक लोग याद कर रहे हैं। ज्ञान प्रकाश सभी के सुख-दुख व किसी भी प्रकार के आयोजन प्रयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
इस मौके पर इंद्र नारायण पांडे शास्त्री, मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव, सुंदर लाल यादव, आलोक सिंह यादव एडवोकेट, अनुज यादव, राजबहादुर मौर्य, राजकुमार केसरवानी, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)