प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस ने रेवली तिराहे से दबोचा

प्रतापगढ़ की नवाबगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले वांछित अभियुक्त नीरज पटेल को रेवली तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

Jul 31, 2026 - 18:20
0 2
प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस ने रेवली तिराहे से दबोचा

प्रतापगढ़ : पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के रेवली तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार थाना नवाबगंज में दर्ज मुकदमे में आरोपी नीरज पटेल पुत्र रामचंद्र पटेल निवासी बवलिया, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ की तलाश की जा रही थी। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने वादे से मुकर गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही थी।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, उपनिरीक्षक शिशिर पटेल तथा कांस्टेबल तेज प्रकाश क्षेत्र में चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रहे थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेवली तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी नीरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User