स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास का प्रभावी माध्यम - डाॅ रणजीत सिंह
कुंडा में सक्षम फाउंडेशन की कार्यशाला: स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास पर दिया गया जोर
कुंडा-प्रतापगढ़ : सक्षम फाउण्डेशन भुपियामऊ द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए महिला सशक्तीकरण कार्यशाला का आयोजन रामपुर संग्रामगढ़ विकासखण्ड में आयोजित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आमंत्रित उप्र. ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबन्धक श्री एसके. शुक्ला ने महिलाओं को महिला अधिकारों, शिक्षा, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल भुगतान, बैंकिंग सेवाओं, स्वरोजगार, लघु उद्यम स्थापना तथा स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की चन्द्रावती, बिमला देवी, क्रान्ति मौर्या, किरन, स्वाती सिंह, कल्पना मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व सक्षम फाउण्डेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)