रामविलास पासवान की जयंती पर कौशाम्बी से लखनऊ के लिए उमड़ा लोजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब
रामविलास पासवान की जयंती पर कौशाम्बी से 1200 लोजपा कार्यकर्ताओं का काफिला लखनऊ रवाना, 2027 चुनाव पर मंथन
यह काफिला लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक पूरे जोश के साथ लखनऊ पहुंचे कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इस दौरान वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार और चुनावी रणनीति पर विशेष मार्गदर्शन दिए जाने की संभावना है पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को नई दिशा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)