हथिगवां में पुलिस को बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामिया हत्यारोपी शैलेंद्र उर्फ मुन्ना गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार सीज

हथिगवां पुलिस ने शिवनाथ यादव हत्याकांड में 25 हजार के इनामिया आरोपी शैलेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार भी जब्त।

Aug 18, 2026 - 21:38
0 1
हथिगवां में पुलिस को बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामिया हत्यारोपी शैलेंद्र उर्फ मुन्ना गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार सीज

कुंडा-प्रतापगढ़। हथिगवां पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी शैलेंद्र कुमार यादव उर्फ मुन्ना पुत्र अमृत लाल यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार भी बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपियों वीरेन्द्र कुमार यादव व जितेंद्र यादव उर्फ सतेन्द्र यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बीते 13 अगस्त को हथिगवां थाना क्षेत्र के सुआ नारी गांव के पास कार सवार आरोपियों ने ओवरटेक कर बोलेरो को रोक लिया था। इसके बाद शिवनाथ यादव को वाहन से बाहर खींचकर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद शिवनाथ यादव को सीएचसी कुंडा ले जाया गया, जहां से उन्हें प्रतापगढ़ रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन चिकित्सालय प्रयागराज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 14 अगस्त की रात्रि में ही मौत हो गई थी।

मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमे में हत्या समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर सराय सैद खां नहर पुलिया के पास वैगनआर कार के साथ महमदपुर बरई निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार र विधिक कार्रवाई के बाद मंगलवार को तीसरे हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व दो हत्या रोपियों पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User