कौशाम्बी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: ग्राम प्रधान और लेखपाल पर मिलीभगत के गंभीर आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

कौशाम्बी के रामपुर माडूकी गांव में गाटा संख्या 459 पर अवैध प्लाटिंग का पर्दाफाश, प्रधान और लेखपाल पर मिलीभगत के आरोप

Jul 30, 2026 - 20:54
0 1
कौशाम्बी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: ग्राम प्रधान और लेखपाल पर मिलीभगत के गंभीर आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

कौशाम्बी : सिराथू विकास खण्ड क्षेत्र के रामपुर माडूकी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व गाटा संख्या 459 की जमीन पर ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से बिना अनुमति के प्लाट काटे जा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार गाटा संख्या 459 ग्राम सभा की जमीन के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। पिछले कुछ हफ्तों से यहां जेसीबी से जमीन समतल कराई जा रही है और प्लाटों की नपाई हो रही है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि इस प्लाटिंग के लिए न तो भू-उपयोग परिवर्तन हुआ है और न ही नक्शा पास कराया गया है। आरोप है कि प्रधान और लेखपाल मिलकर रिकॉर्ड में हेराफेरी कर रहे हैं, ताकि अवैध बिक्री को वैध दिखाया जा सके।

ग्रामसभा की जमीन को बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार मना किया लेकिन दबंगई के चलते काम नहीं रुक रहा। इसकी शिकायत जिला प्रशासन से किया गया हैं ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिला है। गांव के लोगों का कहना है कि इस जमीन पर पहले चरागाह और रास्ते के लिए जगह आरक्षित थी। अवैध प्लाटिंग से गांव के विकास कार्य बाधित होंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि तुरंत काम रोका जाए और दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User