कुंडा: सपाइयों ने मनाई 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती, नेताओं ने विचारों पर चलने का लिया संकल्प
कुंडा में सपा कार्यालय पर 'छोटे लोहिया' पंडित जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई गई। वरिष्ठ सपा नेताओं ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला।
कुंडा-प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी रहे छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की 94 वीं जयंती कुंडा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को समारोह पूर्वक मनाई गई।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ सपा नेता राम अवध यादव काका मैं जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र ने समाज के दबे कुचले शोषित पीड़ित जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर संसद तक डॉ राम मनोहर लोहिया के पद चिन्हों पर चलकर उनके हितों की रक्षा के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षरत रहे।
उन्होंने कभी जातीय राजनीति नहीं किया था। जनेश्वर मिश्र आज के दौर में और अधिक प्रासंगिक बन गए हैं। उनके विचारों पर ही चलकर नए भारत का निर्माण कराया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नोखे लाल यादव, अखिलेश यादव एडवोकेट, संदीप पाल एडवोकेट, मोहम्मद इमरान, राजू मिस्त्री, ओम प्रकाश, कल्लू विश्वकर्मा, हेमराज सरोज, संजय गुप्ता व पप्पन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)