कौशाम्बी में एएसपी अमिता सिंह ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी: टर्नआउट का किया निरीक्षण, दिए अनुशासन व मुस्तैदी के कड़े निर्देश
कौशाम्बी पुलिस लाइन में एएसपी अमिता सिंह ने साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों को अनुशासन के निर्देश दिए।
कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी में पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, चुस्ती-फुर्ती और अनुशासन को उच्च स्तर पर बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में साप्ताहिक मंगलवार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीमती अमिता सिंह ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल का निरीक्षण किया।
परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने टोलीवार पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, वेशभूषा और रखरखाव का गहन अवलोकन किया। शारीरिक क्षमता और अनुशासन को और मजबूत करने के लिए जवानों को दौड़, पीटी अभ्यास तथा टोलीवार ड्रिल कराई गई।
निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए एएसपी अमिता सिंह ने उन्हें कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने, सजगता बरतने और उच्च स्तरीय अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए हर स्थिति में पुलिस का सतर्क रहना अनिवार्य है।
परेड की समाप्ति के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने शाखाओं में साफ-सफाई, महत्वपूर्ण शासकीय अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों व अधिकारियों को कमियों को दूर करने और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)