भरवारी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदी 8वीं की छात्रा, बचाने की कोशिश रही नाकाम

कौशाम्बी के भरवारी रेलवे स्टेशन पर 8वीं की छात्रा ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी

Jun 09, 2026 - 22:08
0 1
भरवारी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदी 8वीं की छात्रा, बचाने की कोशिश रही नाकाम

कौशाम्बी :  भरवारी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 8वीं कक्षा की छात्रा लक्ष्मी देवी (14) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। लक्ष्मी करारी थाना क्षेत्र के बड़ाई बंधवा गांव निवासी झुल्लर सरोज की पुत्री थी। बताया गया कि वह घर पर बिना बताए लगभग 18 किलोमीटर दूर भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी और काफी देर तक स्टेशन परिसर में टहलती रही।

घटना के समय स्टेशन पर पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण परीक्षार्थियों की भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान छात्रा ने एक महिला परीक्षार्थी से मोबाइल फोन मांगा और अपनी भाभी को कॉल किया। फोन पर वह रो रही थी। उसने कहा, "मैं भरवारी रेलवे स्टेशन पर हूं," और इतना कहकर फोन काट दिया। सूचना मिलते ही भाभी ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के भाई ने उसी नंबर पर संपर्क कर महिला से कहा, "उसे पकड़कर रखिए, मैं तुरंत पहुंच रहा हूं।"

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान चिल्लाने की आवाज भी आई। फोन कटते ही छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही महिला ने उसका हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा हाथ छुड़ाकर प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के लगभग एक घंटे बाद मृतका का बड़ा भाई मुकेश रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसने बताया कि उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से लक्ष्मी का फोन आया था। फोन पर वह रो रही थी। इसके बाद उसकी पत्नी ने इसकी सूचना दी।

जानकारी मिलने पर परिवार ने उसी नंबर पर संपर्क कर महिला से कहा, "उसे पकड़कर रखिए, मैं तुरंत पहुंच रहा हूं।" लेकिन फोन कटने के कुछ ही देर बाद लक्ष्मी ने प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मुकेश ने बताया कि कुछ समय बाद जब उन्होंने फिर उसी नंबर पर संपर्क किया तो महिला परीक्षार्थी ने बताया, "भाई साहब, यहां एक दुर्घटना हो गई है।"

इसके बाद संगम ट्रेन आने पर वह महिला परीक्षार्थी ट्रेन में सवार होकर फतेहपुर के लिए रवाना हो गई। मृतका लक्ष्मी देवी अपने दो भाइयों और छह बहनों में चौथे नंबर पर थी तथा कक्षा 8 की छात्रा थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User