प्रतापगढ़: तिवारीपुर में सजी विकास की अदालत; रात्रि चौपाल में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी
प्रतापगढ़ के तिवारीपुर में आयोजित रात्रि चौपाल में एसडीएम कुंडा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए
कुंडा, प्रतापगढ़ : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड कालाकांकर की ग्राम पंचायत तिवारीपुर में मंगलवार को रात्रि कालीन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह रहे। उन्होंने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
चौपाल में खंड विकास अधिकारी कालाकांकर सत्यदेव यादव ने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कृषि, समाज कल्याण, पेयजल, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत सचिव रविशंकर सोनकर ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव अनुराग यादव, अभिषेक शुक्ला, शशिकांत सिंह, आफताब अहमद, सुनील सिंह, समाज कल्याण विभाग से सुमित यादव, कृषि विभाग से अजय मौर्य, लेखपाल राकेश कुमार गुप्ता, जल निगम से सुमित मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
चौपाल में ग्राम प्रधान कमलेश कुमार, तकनीकी सहायक सुनील सिंह, कोटेदार पारसनाथ, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद मिश्रा, बिंदेश्वरी सोनकर, रमेश पटेल, माधुरी यादव, गीता देवी, एस आई संजय कुमार,समूह सखी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)