प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील पर उठे सवाल, खिचड़ी में कीड़े मिलने के आरोप पर बच्चों का हंगामा; BSA ने दिए जांच के आदेश

कौशाम्बी के प्राथमिक विद्यालय चकमाहपुर में मिड-डे मील की खिचड़ी में कीड़े मिलने का आरोप। बच्चों का हंगामा, बीएसए ने जांच के दिए आदेश।

Aug 05, 2026 - 20:37
0 0
प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील पर उठे सवाल, खिचड़ी में कीड़े मिलने के आरोप पर बच्चों का हंगामा; BSA ने दिए जांच के आदेश

कौशाम्बी : जनपद के प्राथमिक विद्यालय चकमाहपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब मिड-डे मील के तहत परोसी गई खिचड़ी में कथित तौर पर कीड़े मिलने का आरोप लगा। भोजन देखकर बच्चों ने खाने से इनकार कर दिया और स्कूल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

अभिभावकों ने बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि लापरवाही सामने आती है तो सख्त कदम उठाए जाएंगे , फिलहाल कीड़े मिलने के आरोप की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User