कौशाम्बी: महिला को ढाल बनाकर दबंगों ने रोका जमीन का बैनामा, न्याय मांगने SP दफ्तर पहुंचा पीड़ित

कौशाम्बी के निदुरा में दबंगों ने महिला की आड़ लेकर जमीन का बैनामा रोका। पीड़ित जगदीश प्रसाद ने SP कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई।

Aug 05, 2026 - 20:14
0 0
कौशाम्बी: महिला को ढाल बनाकर दबंगों ने रोका जमीन का बैनामा, न्याय मांगने SP दफ्तर पहुंचा पीड़ित

कौशाम्बी : थाना सैनी क्षेत्र के ग्राम निदुरा निवासी जगदीश प्रसाद ने जमीन का विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

जगदीश प्रसाद का आरोप है कि उसने किसी दूसरे से जमीन खरीदा था लेकिन ये अन्य लोग है जो महिला को आगे कर दिया है और महिला होने का फायदा पुरी तरह से उठा रही है। ये विपक्षी लोग जमीन का बैनामा नहीं करने दे रहे हैं। एक महिला बार-बार बैनामा कराने वाले कर्मचारी, वकील सहित पीड़ित को गाली-गलौज करती है, जबकि उस महिला का जमीन पर कोई अधिकार या संबंध नहीं है।

पीड़ित ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी थाने पर की गई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दबंगों की दबंगई से परेशान होकर आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को जगदीश प्रसाद ने SP कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और जमीन का बैनामा कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User