करुण पांडे 'बिन्नू भईया' बने किसान कांग्रेस यूपी पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष: कांग्रेस कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत
कुंडा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करुण पांडे को किसान कांग्रेस यूपी पूर्वी जोन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
कुंडा (प्रतापगढ़)। किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष करुण पाण्डेय 'बिन्नू भईया' का कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में पार्टी जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। 'जय जवान, जय किसान' के नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और फूल बरसाकर सम्मानित किया।
कुंडा नगर के मूल निवासी करुण पाण्डेय को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी एवं जनस्नेही विधायक व प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' का बेहद करीबी माना जाता है। उनके इस मनोनयन से प्रतापगढ़ (बेल्हा) के राजनीतिक गलियारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि श्री पाण्डेय के इस महत्वपूर्ण मनोनयन से पूरे बेल्हा क्षेत्र का मान बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री पाण्डेय पूरे जनपद और पूर्वी जोन के किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाएंगे और उनके अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।
अपने स्वागत से अभिभूत करुण पाण्डेय 'बिन्नू भईया' ने पार्टी नेतृत्व, विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे किसानों के हितों, उनकी समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ लड़ेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, चंद्रनाथ शुक्ला, वेदान्त तिवारी, इंद्रानंद तिवारी, ढनगू यादव, ओंकार शुक्ला, रविन्द्र मिश्रा, सरोज कश्यप सहित जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)