कानपुर के काकादेव में मदर डेयरी का नया आउटलेट शुरू, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
कानपुर के शिवपुरी (काकादेव) में हवन-पूजन के साथ मदर डेयरी के नए आउटलेट का शुभारंभ हुआ। संचालक शिप्रा श्रीवास्तव ने इसे महिला सशक्तिकरण और बेहतर जन-सेवा की दिशा में एक अहम कदम बताया।
(संजय शुक्ला)
कानपुर : काकादेव के शिवपुरी क्षेत्र में मदर डेयरी के नए आउटलेट का शुभारंभ हवन-पूजन एवं पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई।
आउटलेट की संचालक शिप्रा श्रीवास्तव ने बताया कि मदर डेयरी महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। इसके माध्यम से महिलाओं को बहुत कुछ सीखने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि मदर डेयरी के उत्पाद लोगों की पहली पसंद हैं। ग्राहकों के इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए नए आउटलेट का शुभारंभ किया गया है।
उन्हें उम्मीद है कि इस नए प्रतिष्ठान के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।इस अवसर पर शिप्रा श्रीवास्तव, पावित्री, नीलिमा, निधि, तारा, सुरेश, माया, प्रकाश श्रीवास्तव, प्रेमकिशोर श्रीवास्तव सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)