कानपुर के रावतपुर में खुला पंचरत्ना एंड संस का तीसरा भव्य शोरूम, विधायिका नीलिमा कटियार ने किया उद्घाटन
कानपुर के रावतपुर स्थित रामलला मंदिर रोड पर पंचरत्ना एंड संस के तीसरे नए शोरूम का भव्य शुभारंभ विधायिका नीलिमा कटियार ने हवन-पूजन और फीता काटकर किया।
(संजय शुक्ला)
कानपुर : शहर के लोकप्रिय और प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान 'पंचरत्ना एंड संस' ने अपनी व्यावसायिक यात्रा का एक नया और भव्य अध्याय जोड़ते हुए रावतपुर क्षेत्र में अपने तीसरे शोरूम का शानदार शुभारंभ किया है। रामलला मंदिर रोड स्थित इस नए और अत्याधुनिक शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पधारी कल्याणपुर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका नीलिमा कटियार ने फीता काटकर और विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराकर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के प्रबंधक संतोष वर्मा ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न भेंट कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायिका नीलिमा कटियार ने प्रतिष्ठान के संचालकों को इस नई उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतिष्ठान के प्रबंधक संतोष वर्मा ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि पंचरत्ना एंड संस की नींव वर्ष 1989 में रावतपुर में ही एक छोटी सी दुकान के रूप में रखी गई थी। आज क्षेत्रीय जनता और शहरवासियों के अटूट प्रेम, विश्वास और निरंतर सहयोग के बल पर प्रतिष्ठान ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि "शुद्धता ही हमारी पहचान" और ग्राहकों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, जिसके बलबूते यह संस्थान पिछले लगभग 35 वर्षों से लगातार लोगों की सेवा कर रहा है।
गौरव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए शोरूम को आधुनिक साज-सज्जा और बेहद आकर्षक रूप दिया गया है। यहां ग्राहकों को सोने, चांदी, हीरे, पन्ना और विभिन्न प्रकार के नवरत्नों की बेहद खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही, ग्राहकों की सुविधा और त्योहारी खरीदारी को और खास बनाने के लिए सभी प्रकार के आभूषणों पर 7 प्रतिशत मेकिंग चार्ज का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है।
शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक के लिए निश्चित उपहार की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जो आगामी दीपावली के पावन पर्व तक निरंतर जारी रहेगी। अंत में संचालकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे नए शोरूम में पधारकर अपनी खरीदारी को खास बनाएं और अपना स्नेह व सहयोग प्रदान करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)