नवरात्र के सातवें दिन सिविल लाइन्स को मिली नई सड़क की सौगात, विधायक सलिल विश्नोई ने किया लोकार्पण
कानपुर के सिविल लाइन्स में ए.डी.एम. बंगले के सामने नवनिर्मित सी.सी. सड़क का लोकार्पण नवरात्र के सातवें दिन विधायक सलिल विश्नोई के करकमलों द्वारा भव्य रूप से संपन्न हुआ।
(संजय शुक्ला)
कानपुर : नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित 'नौ दिन, नौ विकास कार्यों का लोकार्पण' श्रृंखला के सातवें दिन सिविल लाइन्स में ए.डी.एम. बंगले के सामने नवनिर्मित सी.सी. सड़क का लोकार्पण विधायक सलिल विश्नोई के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।इस अवसर पर दीपक शुक्ला (मण्डल अध्यक्ष), नवाब सिंह, मो० काशिफ, ऋषि तिवारी, सुनीता कुशवाहा, महेश पाल, मनीष रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विकास कार्यों की इस श्रृंखला के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)