कानपुर में श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी का 371वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना, शबद कीर्तन से निहाल हुई संगत
कानपुर के बर्रा बाईपास स्थित गुरुद्वारे में आठवें पातशाह श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी का 371वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। रागी जत्थों के शबद कीर्तन और गुरु के अटूट लंगर में भारी संगत उमड़ी।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संगतों से अपील की कि वे दीवान में हाजिरी भरकर गुरबाणी श्रवण करें तथा तन, मन और धन से सेवा कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दीवान साहिब के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
दीवान की समाप्ति के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर लंगर प्रसादी ग्रहण की। इस धार्मिक समागम को सफल बनाने में महिंदर सिंह भाटिया, हरविंदर सिंह 'लार्ड', मदन सिंह, रमिंदर सिंह और सरबप्रीत सिंह सागरी सहित अनेक सेवादारों ने निष्ठापूर्वक अपना योगदान दिया।
(संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)