अतुल बने ग्राम पंचायत अधिकारी ग्रामीणों ने किया सम्मानित 

प्रतापगढ़ के बिहार ब्लॉक स्थित भिटारा गांव निवासी अतुल वर्मा का ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ। ग्रामीणों व ग्राम प्रधान ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

Aug 22, 2026 - 22:37
0 2
अतुल बने ग्राम पंचायत अधिकारी ग्रामीणों ने किया सम्मानित 

कुंडा-प्रतापगढ़। बिहार ब्लॉक के भिटारा गांव निवासी अतुल वर्मा पुत्र अनिल वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी के चयनित होकर अपना परचम लहराया है। पद पर हुआ है अतुल वर्मा के ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर युवा साथियों ने जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी तथा पटाखे फोड़े।

भिटारा गांव के प्रधान अविनाश शुक्ला उर्फ सचिन समेत ग्रामीणों ने अतुल वर्मा को अंगवस्त्रम व माला फूल पहनाकर स्वागत करते हुए सम्मानित किया। सचिन शुक्ला ने कहा कि अतुल ने पंचायत अधिकारी बनकर भिटारा का नाम रोशन किया है। इनका सम्मान करना गौरव की बात है।

अपने स्वागत सम्मान से गदगद अतुल ने कहा कि पिता अनिल वर्मा व मां कमलेश कुमारी की प्रेरणा से  यह उपलब्धि हासिल किया है। इस मौके पर अनिल वर्मा, अजय पांडेय, शिव कुमार यादव, शेर बहादुर सोनी, धीरज मिश्र, अविनाश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User