कौशाम्बी: चीनी की जमाखोरी पर चला प्रशासन का चाबुक, अजुहा और भरवारी के गोदामों पर छापेमारी
कौशाम्बी में आगामी त्योहारों से पहले चीनी की कालाबाजारी रोकने के लिए अजुहा व भरवारी के गोदामों में छापेमारी की गई। जमाखोरों को सख्त चेतावनी दी गई।
कौशाम्बी। त्योहारों से पहले चीनी की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन एक्शन में आ गया है। DM के निर्देश पर तहसीलवार SDM की अध्यक्षता में टीमें गठित की गई हैं। जिसमें खाद्य, विपणन और आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
आज अजुहा और भरवारी में छापेमारी की गई। जिसमें अधिकारियों ने कपूर एंड ब्रदर्स, सीताराम ट्रेडर्स, अमन ट्रेडर्स और अमित ट्रेडर्स समेत कई विक्रेताओं के गोदामों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया।
भारत सरकार की स्टॉक लिमिट के अनुसार कोई भी डीलर 30 दिन से अधिक का स्टॉक नहीं रखेगा।
सभी डीलरों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। हर शुक्रवार को ऑनलाइन स्टॉक की घोषणा करनी होगी। निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण पर कड़ी निगरानी रहेगी।
DM ने साफ चेतावनी दी है कि जमाखोरी करने या उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले विक्रेताओं पर कठोर कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई से बाजार में चीनी की उपलब्धता बनी रहेगी और दामों पर नियंत्रण रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)