SJC में सद्भाव का संगम: बिशप लुईस मस्करेनहास के नेतृत्व में क्रिसमस मिलन संपन्न

सेंट जोसेफ कॉलेज में बिशप लुईस मस्करेनहास की अध्यक्षता में क्रिसमस मिलन आयोजित। न्यायपालिका और प्रशासन की हस्तियां शामिल हुईं।

Dec 30, 2025 - 20:41
 0  1
SJC में सद्भाव का संगम: बिशप लुईस मस्करेनहास के नेतृत्व में क्रिसमस मिलन संपन्न

प्रयागराज :  रोमन कैथोलिक डायोसीज ऑफ प्रयागराज द्वारा रविवार को सेंट जोसेफ कॉलेज (SJC) के प्रांगण में वार्षिक 'क्रिसमस मिलन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उत्सव और सामुदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करने वाले इस कार्यक्रम में प्रयागराज की न्यायपालिका, प्रशासन, विधायिका और मीडिया जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रयागराज के विशप मोस्ट रेवरेंड लुईस मस्करेनहास ने किया। समारोह का शुभारंभ पवित्र प्रार्थना के साथ हुआ, जिसके बाद कलाकारों ने मधुर 'क्रिसमस कैरल्स' की प्रस्तुति देकर वातावरण को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। प्रभु यीशु के शांति और सेवा के संदेशों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अपने संबोधन में बिशप लुईस मस्करेनहास ने कहा कि यह आयोजन चर्च और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सहयोग के बंधन को मजबूत करने का एक माध्यम है। उन्होंने पुलिस प्रशासन, न्यायिक अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आपकी साझेदारी हमारे समुदाय की शांतिपूर्ण प्रगति सुनिश्चित करती है। हमें खुशी है कि आज सभी समुदायों के साथी मिलकर यह उत्सव मना रहे हैं।"

विशप ने बताया कि रोमन कैथोलिक डायोसीज शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय है। कार्यक्रम के अंत में एक विशेष 'हाई टी' का आयोजन किया गया, जहाँ अतिथियों ने आपसी संवाद के जरिए प्रेम और भाईचारे का संदेश प्रसारित किया। बिशप ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद देते हुए आगामी नववर्ष की मंगलकामनाएं कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0