शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
अम्बेडकरनगर में आयोजित दो दिवसीय सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रदेशभर के तैराकों ने अपना दम दिखाया। प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर व डीएम ईशा प्रिया ने विजेताओं को बधाई दी।
अम्बेडकरनगर: जिले में खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच प्रदान करने की दिशा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में आयोजित दो दिवसीय 'सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप' का सफल समापन हुआ। 10 और 11 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के तत्वावधान तथा अम्बेडकरनगर तैराकी संघ की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए महिला एवं पुरुष तैराकों ने अपनी गति, तकनीक और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर और जिलाधिकारी ईशा प्रिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अम्बेडकरनगर को खेल जगत में नई पहचान मिली है और सरकार खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन तथा सरकारी नौकरियां प्रदान कर रही है।
विभिन्न स्पर्धाओं के प्रमुख विजेता
प्रतियोगिता में मुरादाबाद के रितिक शर्मा ने 50 और 100 मीटर फ्री-स्टाइल व ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान हासिल कर जलवा बिखेरा। वाराणसी के अनुराग आर. सिंह (400 व 800 मीटर फ्री-स्टाइल) और सत्यम साहनी (100 व 200 मीटर व्यक्तिगत) ने स्वर्ण पदक जीते। अयोध्या के अखिलेश यादव 200 मीटर बटरफ्लाई में विजेता बने।
महिला वर्ग में देवरिया की अंतरा सिंह ने 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में बाजी मारी। गाजियाबाद की दीपा यादव (100 व 400 मीटर फ्री-स्टाइल), वाराणसी की गायत्री (800 मीटर फ्री-स्टाइल), लखनऊ की आहना तिवारी (50 मीटर फ्री-स्टाइल) तथा मिर्जापुर की अर्चना निषाद (200 मीटर बटरफ्लाई) ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजा जय प्रताप सिंह, संघ सचिव शिवम कपूर, अम्बेडकरनगर तैराकी संघ के अध्यक्ष व पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी और जिला तैराकी संघ के सचिव मृत्युंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)