अकबरपुर डिपो की तैयारियाँ निकलीं ढीली : दीपावली बीत गई, लेकिन यात्रियों की परेशानियाँ जस की तस

Oct 22, 2025 - 21:28
 0  0
अकबरपुर डिपो की तैयारियाँ निकलीं ढीली : दीपावली बीत गई, लेकिन यात्रियों की परेशानियाँ जस की तस
अकबरपुर डिपो की तैयारियाँ निकलीं ढीली

आनन्दी मेल सवाददाय
अंबेडकरनगर : दीपावली और छठ पर्व बीत चुके हैं, मगर अकबरपुर रोडवेज डिपो की अव्यवस्थाएँ एक बार फिर विभागीय लापरवाही की पोल खोल रही हैं। त्योहारों के दौरान बेहतर सेवा देने के बड़े-बड़े दावे करने वाला डिपो यात्रियों की भीड़ के आगे बेबस नजर आया।त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के बावजूद न तो पर्याप्त बसें चलाई गईं, और न ही समय से संचालन सुनिश्चित हो सका। 

डिपो प्रशासन ने दावा किया था कि इस बार अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे, लेकिन हकीकत यह रही कि ज्यादातर रूटों पर बसें नदारद रहीं और यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतज़ार करना पड़ा।सूत्रों के अनुसार, अकबरपुर डिपो की 106 बसों में से कई वर्कशॉप में खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

लंबी दूरी के रूट दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं।बसों की खराब हालत, स्टाफ की कमी की अव्यवस्था ने रोडवेज की “त्योहार तैयारी” की सच्चाई उजागर कर दी। कई यात्रियों ने बताया कि दीपावली के बाद भी बसें निर्धारित समय से नहीं चल रहीं और अब भी डिपो में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। कुल मिलाकर, दीपावली तो गुजर गई, लेकिन रोडवेज प्रशासन की कथित तैयारियाँ और वादे धरे के धरे रह गए, जबकि यात्रियों की मुश्किलें पहले जैसी ही बनी हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0