कुंडा में सक्षम फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों ने ली पौधों के संरक्षण की शपथ
कुंडा के कुसुवापुर में सक्षम फाउंडेशन ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर नीम, पीपल और आम के पौधे बांटे। ग्रामीणों ने पौधों को बचाकर वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।
कुंडा-प्रतापगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने तथा आमजन को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सक्षम फाउण्डेशन भुपियामऊ द्वारा वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को कुसुवापुर गांव में किया गया। सक्षम फाउण्डेशन के अध्यक्ष डाॅ रणजीत सिंह की अगुवाई में उपस्थित लोगों के द्वारा पीपल, बरगद, नीम, आम, जामुन एवं सहिजन के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही साथ रोपित पौधों का वृक्ष बनने तक संरक्षण एवं संवर्धन करने की शपथ दिलाई गई।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ अवधेश कुमार सिंह वृक्षारोपण से होने वाले लाभों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक सतत प्रक्रिया है। वृक्ष से केवल और केवल लाभ ही होता है। वृक्ष, वातावरण मे फैली दूषित वायु को शुद्ध करता है । वर्षा ऋतु में वर्षा वायु को रोकता है, जिससे वर्षा की सम्भावना अधिक होती है तथा तापमान को संतुलित रखते हैं। महेन्द्र प्रताप सिंह ने सक्षम फाउण्डेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर सक्षम फाउण्डेशन के स्वयं सेवक मनीष सिंह, संग्राम सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, केवीके के कृषि वैज्ञानिक डाॅ अवधेश सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, आशुतोश श्रीवास्तव एवं आस-पास गांवों के जागरूक किसान गुलाब सिंह, जय प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, मनोज विश्वकर्मा, मोहित कुमार, दीपचन्द्र, राम सुमेर पटेल, कंचन मिश्रा, दिपाली शुक्ला, इन्द्रा देवी, रोशनलाल मौर्य, नन्हें लाल, ओम प्रकाश, अंजनी कुमार, जमुना प्रसाद यादव, प्रेम शंकर, सारिका श्रीवास्तव समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)