प्रयागराज की स्वाति सिंह को बड़ी जिम्मेदारी: चंडीगढ़ अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की बनीं एसएंडसी कोच

प्रयागराज की स्वाति सिंह चंडीगढ़ अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टीम की स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच नियुक्त हुई हैं। मुंबई में 9 से 16 अक्टूबर तक होने वाले मुकाबलों में टीम का मार्गदर्शन करेंगी।

Oct 07, 2026 - 22:03
0 2
प्रयागराज की स्वाति सिंह को बड़ी जिम्मेदारी: चंडीगढ़ अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की बनीं एसएंडसी कोच

आनंदी मेल ब्यूरो 
प्रयागराज। स्वाति सिंह को मुंबई में 8 अक्टूबर से आयोजित अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए चंडीगढ़ की महिला क्रिकेट टीम (यूटीसीए) का स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (एसएंडसी) कोच नियुक्त किया गया है। 

टीम के मुकाबले नौ से 16 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के साथ पंजाब, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीमें शामिल हैं।

स्वाति इससे पहले चार वर्षों तक उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह अंडर-15 राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की टीम के साथ भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User