प्रयागराज: 9वें राष्ट्रीय पोषण माह पर बाल वाटिका में पोषण जागरूकता एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग कैंप, बच्चों को मिले सेहतमंद रहने के टिप्स
उत्तर मध्य रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज द्वारा बाल वाटिका में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बच्चों के लिए पोषण जागरूकता एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
प्रयागराज: 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तत्वावधान में उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज स्थित केंद्रीय चिकित्सालय द्वारा 6 अक्टूबर 2026 को बाल वाटिका के स्कूली बच्चों के लिए विशेष पोषण जागरूकता एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति (प्रयागराज मंडल) की उपाध्यक्षा गुलशन वारिस और सदस्या मानसी जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बच्चों को संबोधित करते हुए गुलशन वारिस ने कहा कि संतुलित और पौष्टिक आहार बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की बुनियाद है। उन्होंने बच्चों को रोजाना खान-पान में पौष्टिक चीजों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ अर्पणा सक्सेना ने बच्चों को बेहद सरल और रोचक अंदाज में पोषण का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियां, फल और पर्याप्त पानी कितना जरूरी है, वहीं जंक फूड और पैक्ड स्नैक्स से दूरी बनाना कितना फायदेमंद है।
सत्र के दौरान चिकित्सालय की टीम द्वारा बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग (वजन और लंबाई की माप) भी की गई, जिससे बच्चों के विकास स्तर का आकलन किया गया। बाल वाटिका के नन्हे-मुन्नों ने इस दौरान बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और पोषण से जुड़े कई सवाल भी पूछे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में परिवार नियोजन विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं और रेलवे अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित यह पहल बच्चों और उनके अभिभावकों में पोषण के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)