कानपुर के इंदिरा नगर में 'साल्टेड ग्रिल्स' रेस्टोरेंट का उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ

कानपुर के इंदिरा नगर स्थित 'साल्टेड ग्रिल्स रेस्टोरेंट एंड कैफे' का कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने उद्घाटन किया। यहाँ वेज और नॉन-वेज के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ 31 अक्टूबर तक 25% की छूट मिलेगी।

Sep 21, 2026 - 19:03
0 1
कानपुर के इंदिरा नगर में 'साल्टेड ग्रिल्स' रेस्टोरेंट का उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ

कानपुर: शहर के कल्याणपुर, इंदिरा नगर स्थित 'श्री देव विला होटल' परिसर में नवनिर्मित 'साल्टेड ग्रिल्स रेस्टोरेंट एंड कैफे' का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का औपचारिक उद्घाटन किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोऑपरेटिव स्टेट चेयरमैन विजय कपूर, पूर्व विधायक अजय कपूर तथा भाजपा नेता सुरेश अवस्थी उपस्थित रहे। रेस्टोरेंट के संचालक एवं डायरेक्टर यशस्वी शुक्ला ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

डायरेक्टर यशस्वी शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि रेस्टोरेंट में परिवार और दोस्तों के साथ बैठने की बेहतरीन और आरामदायक व्यवस्था की गई है। यहाँ वेज (शाकाहारी) और नॉन-वेज (मांसाहारी) दोनों तरह के लज़ीज़ व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। रेस्टोरेंट के सिग्नेचर डिशेज़ की बात करें तो शाकाहारी में 'पनीर हजरत महल' व 'पनीर पटियाला' और मांसाहारी में 'मटका चंपारण' मुख्य आकर्षण हैं।

खास बात यह है कि ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर ग्राहकों को 31 अक्टूबर तक हर बिल पर 25% तक की विशेष छूट दी जा रही है। इसके अलावा किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी, रिंग सेरेमनी और शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों की बुकिंग पर भी विशेष डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।

इस शुभ अवसर पर विपुल शुक्ला, आशीष शुक्ला, रौनक शुक्ला, सुरेश शुक्ला, अंबुज शुक्ला, पवन गुप्ता, यशी शुक्ला सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User