बाइक हड़पने के लिए रची छिनैती की झूठी कहानी: बाघराय पुलिस ने आरोपी को दबोचकर भेजा जेल

बाघराय पुलिस ने असलहे के बल पर बाइक छिनैती की झूठी सूचना देने वाले आरोपी अरुणेंद्र कुमार ओझा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से कथित रूप से छिनी गई स्प्लेंडर बाइक बरामद कर जेल भेज दिया।

Sep 29, 2026 - 18:33
0 1
बाइक हड़पने के लिए रची छिनैती की झूठी कहानी: बाघराय पुलिस ने आरोपी को दबोचकर भेजा जेल

बाघराय (प्रतापगढ़) : प्रतापगढ़ जिले की बाघराय थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और पुलिस को गुमराह करने के एक अजीबोगरीब मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाइक हड़पने की नीयत से असलहे के बल पर लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कथित तौर पर लूटी गई हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली है।

6 सितंबर को दी थी लूट की झूठी खबर
पुलिस के अनुसार, गत 6 सितंबर को प्रयागराज जनपद के होलागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनापुर खरगपुर निवासी अरुणेंद्र कुमार ओझा उर्फ साहब ओझा ने सूचना दी थी कि मद्दू का पूरा गाँव के पास चार अज्ञात बदमाशों ने असलहा सटाकर उसकी बाइक छीन ली है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।

विवेचना में खुली पोल, धाराओं में हुआ इजाफा
मामले की गहन विवेचना के दौरान पुलिस को घटना पर संदेह हुआ। जांच में मामला पूरी तरह झूठा और बाइक हड़पने की साजिश पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में धोखाधड़ी (420) समेत अन्य प्रासंगिक धाराएं बढ़ा दीं।

नहर पुल के पास से हुआ गिरफ्तार
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बाघराय पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए टोड़ी का पुरवा नहर पुल के पास से आरोपी अरुणेंद्र कुमार ओझा को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कथित रूप से छिनी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User