कुंडा में दिव्य ज्योति सेवा संस्थान ने रोपे फलदार और छायादार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

प्रतापगढ़ में दिव्य ज्योति सेवा संस्थान द्वारा पौधरोपण व वितरण कार्यक्रम आयोजित। डॉ. रणजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

Jul 18, 2026 - 22:17
0 1
कुंडा में दिव्य ज्योति सेवा संस्थान ने रोपे फलदार और छायादार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कुंडा-प्रतापगढ़ : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य को साकार करने के उद्देश्य से दिव्य ज्योति सेवा संस्थान द्वारा पौध रोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन कालाकांकर के ऐंठू एवं लालाबाजार गाॅवों में रविवार को किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डाॅ रणजीत सिंह ने स्वयंसेवकों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों नीम, आम, पीपल, अमरूद, बेल, अर्जुन और जामुन का रोपण किया तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अवधेश सिंह संस्थान के सचिव एडवोकेट मनीष सिंह ने सभी से अपील की कि वे अपने घर, विद्यालय, कार्यालय तथा सार्वजनिक स्थानों पर अधिकाधिक पौधे लगाकर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर दिव्य ज्योति सेवा संस्थान के अध्यक्ष डाॅ रणजीत सिंह, सचिव मनीष सिंह, कृषि वैज्ञानिक डाॅ अवधेश सिंह, आशुतोश श्रीवास्तव, रामचन्द्र, मोहित विश्वकर्मा, मनोज, अरूण शुक्ला, हेमराज, चन्द्रशेखर, घसीटे राम पटेल, रविशंकर, राकेश कुमार, आदित्य सिंह, शिवम पाण्डेय, देवब्रत यादव, चंचल सरोज समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User