केंद्रीय मंत्रियों से मिले युवा वाहिनी प्रमुख हिंदू देव प्रकाश शुक्ला
राष्ट्रीय युवा वाहिनी के अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया और वैष्णव से दिल्ली में खास मुलाकात की
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में राष्ट्र सेवा, सामाजिक सरोकार और मीडिया जगत के विस्तार को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा 'शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल' के प्रधान संपादक श्री हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने देश के दो कद्दावर केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देश के विकास, युवाओं की भूमिका और आधुनिक संचार व्यवस्था को लेकर बेहद सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
श्री हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने सबसे पहले केंद्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (DoNER) माननीय ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय युवा वाहिनी द्वारा देशव्यापी स्तर पर चलाई जा रही सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। शुक्ला जी ने बताया कि संगठन किस प्रकार गौ-सेवा, युवा सशक्तिकरण, शिक्षा और जन-जागरूकता के जरिए जमीनी स्तर पर बदलाव ला रहा है। इसके साथ ही 'शंखनाद न्यूज' के डिजिटल विस्तार और उत्तर-पूर्वी राज्यों में मीडिया के माध्यम से राष्ट्रहित की खबरों के प्रसार पर भी मंथन हुआ।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से डिजिटल भविष्य पर चर्चा
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना व प्रसारण मंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय वार्ता में भारत के डिजिटल भविष्य, मीडिया की सकारात्मक जिम्मेदारी और तकनीकी नवाचारों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। श्री शुक्ला ने 'शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल' की भविष्य की योजनाओं को साझा किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने मीडिया में राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
"हमारा एकमात्र उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना, राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना और सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाना है।"
— हिंदू देव प्रकाश शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष
मुलाकात के समापन पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार की ओर से दोनों माननीय मंत्रियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार जताया गया और उनके यशस्वी व जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)