नाज़रेथ हॉस्पिटल में तीन बड़ी खुशियों के मौके पर केक काट कर मनाया उत्सव
प्रयागराज के नाज़रेथ हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे, NABH नर्सिंग एक्सीलेंस और नए असिस्टेंट डायरेक्टर के स्वागत में मना त्रिवेणी उत्सव
आनंदी मेल ब्यूरो
प्रयागराज : नाज़रेथ हॉस्पिटल, प्रयागराज में तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियों का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे, एनएबीएच नर्सिंग एक्सीलेंस सर्टिफिकेशन तथा रेव. फादर चिनप्पा मार्साकाटला के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में स्वागत का समारोह एक साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई।
इसके बाद तीनों अवसरों पर अलग-अलग केक काटकर सभी ने अपनी खुशी साझा की। अस्पताल के डॉक्टरों को उनके समर्पण, सेवा और मरीजों के प्रति निस्वार्थ भाव के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही पूरे अस्पताल परिवार ने यह गर्व का क्षण भी मनाया कि नाज़रेथ हॉस्पिटल अब NABH Accredited हॉस्पिटल, NABL Accredited लैब और NABH Nursing Excellence से मान्यता प्राप्त Tri-Accredited Hospital बन चुका है।
इस अवसर पर रेव. फादर चिनप्पा मार्साकाटला का अस्पताल परिवार में हार्दिक स्वागत किया गया। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में अस्पताल नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेव. फादर विपिन डी'सूज़ा, निदेशक, नाज़रेथ हॉस्पिटल ने सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल बेहतर इलाज देना ही नहीं, बल्कि हर व को आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाकर मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानवीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को अस्पताल के मूल मंत्र की याद दिलाते हुए कहा हमारा उद्देश्य सेवा लेना नहीं, बल्कि सेवा करना है।यह समारोह केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं था, बल्कि मरीजों की बेहतर सेवा, गुणवत्ता, सुरक्षा और मानवीय मूल्यों के प्रति नाज़रेथ हॉस्पिटल की अटूट प्रतिबद्धता का भी प्रतीक था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)