माय ड्रीम कानपुर ग्रीन संस्था का वृक्षारोपण अभियान, 50,000 से अधिक पौधों का वितरण

माय ड्रीम कानपुर ग्रीन संस्था ने लाजपत नगर पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

Jul 9, 2025 - 20:39
 0  4
माय ड्रीम कानपुर ग्रीन संस्था का वृक्षारोपण अभियान, 50,000 से अधिक पौधों का वितरण
माय ड्रीम कानपुर ग्रीन संस्था का वृक्षारोपण अभियान

कानपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए ‘माय ड्रीम कानपुर ग्रीन’ संस्था ने रविवार को लाजपत नगर रामलीला पार्क में वृक्षारोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस मौके पर पीपल, नीम, जामुन, सहजन और सागवान जैसे छायादार और औषधीय गुणों वाले पौधे लगाए गए।

संस्था के अध्यक्ष एवं टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री गुरुजिंदर सिंह के नेतृत्व में यह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी, समाजसेवी और संस्था के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रामलीला पार्क में वृहद पौधरोपण से हुई।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संस्था द्वारा कार्यक्रम में टी-शर्ट जर्सी का वितरण भी किया गया। गुरुजिंदर सिंह ने जानकारी दी कि "माय ड्रीम कानपुर ग्रीन" संस्था द्वारा वर्ष 2020 से अब तक 50,000 से अधिक पौधे गमलों सहित निशुल्क वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य पूर्ण रूप से स्वयंसेवी भावना से प्रेरित होकर किया जा रहा है।

गुरुजिंदर सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पर्यावरणीय प्रयासों से प्रेरित होकर संस्था एक नई योजना "ग्रीन रथ" शुरू करने जा रही है। यह ग्रीन रथ “डायल ए ट्री” नामक अभियान के अंतर्गत काम करेगा, जिसके तहत एक फोन कॉल पर नागरिकों के घर-दुकान तक मुफ्त पौधे और गमले पहुंचाए जाएंगे। इस योजना को जिलाधिकारी द्वारा नाम दिया गया है और इसे कानपुर के ग्रीन मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में सरबजीत सिंह, राजीव सिंह, जोगिंदर सिंह बाजवा, तजिंदर सिंह, कुंदन शर्मा, नदीम खान, गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह चंडोक, कुलजीत सिंह, राकेश वर्मा, अरविंद सिंह, हरविंदर सिंह, गोपाल बाजपेई, दिलीप सोनकर, नवीन भाटिया, सतबीर सिंह, मनोज बाजपेई, राघवेंद्र दुबे, हनी भाटिया और दशरथ कनोजिया शामिल थे।

सभी उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर न सिर्फ धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की शपथ भी ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0