खबर का असर : अनैतिक देह व्यापार के आरोप में 13 गिरफ्तार, 6 महिलाओं का रेस्क्यू, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद
दैनिक आनंदी मेल की खबर के बाद मथुरा के राया में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो होटलों से देह व्यापार का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार
(सुमित गोस्वामी )


मथुरा : थाना राया क्षेत्र के कुछ होटलों में देह व्यापार संचालित होने की खबर दैनिक आनंदी मेल प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। राया पुलिस ने क्षेत्र के कई होटलों पर छापेमारी की और कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया।
थाना राया पुलिस और राजस्व विभाग ने शनिवार देर रात राया कट पर स्थित दो गेस्ट हाउसों में संयुक्त छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय और नायब तहसीलदार महावन के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी।
पुलिस ने रात्रि 09:50 बजे होटल रायल होम्स गेस्ट हाउस और रात्रि 11:20 बजे सांवरिया गेस्ट हाउस पर एक साथ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 06 महिलाओं और पीड़िताओं का रेस्क्यू किया। पिछले काफी समय से राया कट क्षेत्र के कुछ गेस्ट हाउसों में अवैध गतिविधियों की गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से पक्की सूचना मिलते ही सीओ महावन ने राजस्व विभाग को साथ लेकर दो विशेष टीमें बनाईं। दोनों टीमों ने एक साथ घेराबंदी कर गेस्ट हाउसों में प्रवेश किया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पकड़े गए सभी अभियुक्तों की जामा तलाशी में 17 मोबाइल, ₹4380 नगदी और 36 कंडोम सहित भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम श्यामसुन्दर, सुनील कुमार, पवन, मनीष, कौशल, कय्यूम, रामनिवास, नरेश, बाबूलाल, अमित, अमित कुमार, अजय और राजू। सभी निवासी मथुरा व फिरोजाबाद क्षेत्र के हैं। इस कार्रवाई के बाद राया कट और हाईवे क्षेत्र के अन्य गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
- कानूनी कार्रवाई शुरू, होटल प्रबंधन भी जांच के दायरे में
- पुलिस ने गिरफ्तार सभी 13 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 206/2026 धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। होटल संचालकों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।
-------------------------------------------------------------------------------------------------
क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नायब तहसीलदार महावन और राया पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर होटल रायल होम्स और सांवरिया गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। मौके से 13 अभियुक्त गिरफ्तार और 6 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संजीव कुमार राय, सीओ महावन, जनपद मथुरा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)